Hanuman Chalisa

राहुल ने नहीं कही थी यह बात, फंस गए मोदी...

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2017 (09:31 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकसर अपने भाषणों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व्यंग्य कसते हैं, लेकिन इस बार वे राहुल की बात समझ नहीं पाए और बुरे फंस गए। दरअसल, मोदी ने यूपी के महाराजगंज की रैली में राहुल की उस बात पर तंज कस दिया जो कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कही ही नहीं थी। 
 
मोदी ने 1 मार्च को अपनी रैली में कहा, उन्‍होंने (राहुल) एक बहुत बड़ी घोषणा कर डाली है। कहा कि अब वह नारियल से ज्यूस निकालेंगे और उसे इंग्‍लैंड में बेचेंगे। गरीब से गरीब बच्‍चे को भी पता होगा कि नारियल से पानी मिलता है। ज्यूस तो नींबू, संतरे, मोसम्‍बी से मिलता है। क्‍या आपने कभी नारियल ज्यूस देखा या सुना है? शायद मुझे जानकारी न हो मगर मुझे बताइए। नारियल केरल में पाए जाते हैं, मगर वह कहते हैं कि वह नारियल ज्यूस निकालेंगे।
 
ALSO READ: महाराजगंज में मोदी बोले, गुस्सा निकाल रहे हैं यूपी के मतदाता...
कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल के भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए जवाब दिया है, 'मोदी जी यूपी में झूठ का जूस निकाल निकाल कर पिलाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी जी, सच का रस ही अलग होता है, आप क्या जानें!'
 
उल्लेखनीय है कि मणिपुर के इम्फाल में 28 फरवरी को एक रैली में राहुल ने कहा था, यहां (मणिपुर में) आप नींबू उगाते हैं, नारंगी उगाते हैं, अनानास उगाते हैं। मैं उम्‍मीद करता हूं कि ऐसा दिन आएगा जब लंदन में बैठकर कोई अनानास का जूस पिए और डब्बे पर लिखा हो 'मेड इन मणिपुर'।
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख