मोदी ने तो तमाम सहयोगी दलों को गोद में बिठाया : अखिलेश

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2017 (19:40 IST)
देवरिया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते  हुए कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर सपा को कोसने वाले मोदी ने तो भाजपानीत  गठबंधन के कई घटकों को अपनी ‘गोद’ में बैठा रखा है।
अखिलेश ने यहां चुनावी जनसभा में कहा कि मोदी जी कहते हैं कि हमने कांग्रेस को अपनी  गोद में बैठा लिया है। उनकी गोद तो इतनी बड़ी है कि उन्होंने भाजपा के तमाम सहयोगी दलों  को उसमें बैठा लिया है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बताएं कि उन्होंने पिछले 3 साल में क्या काम किया है। हमने  तो इसीलिए प्रधानमंत्री जी से कहा कि आप अपने भाषणों में जाने क्या कह रहे हैं। आप हमसे  5 साल का हिसाब मांगिए, हम भी आपसे पूछेंगे कि 3 साल में आपने क्या कर दिया। 
 
अखिलेश ने कहा उन्होंने हमें और आपको नोटबंदी के बहाने लाइन में खड़ा कर दिया। अब तो  सारा पैसा बैंकों में जमा हो चुका है लेकिन प्रधानमंत्री ने तक कोई हिसाब किताब नहीं दिया कि कितना काला धन पकड़ा गया, कितने लोग गिरफ्तार हुए।
उन्होंने जनता का आहवान किया कि इस बार हम लोग अपनी मर्जी से लाइन में लगेंगे, उन्होंने  नोट के लिए हमें लाइन में खड़ा किया था और हम वोट देने के लिए लाइन में लगेंगे। हमने  आपने उनकी मन की बात बहुत सुन ली।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लगभग एक महीने से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबसे साइकिल मिली  है, तबसे प्रचार चल रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, साइकिल की रफ्तार बढ़ती जा रही है।  उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि एक दिल्ली वाला कुनबा और एक लखनउ वाले  कुनबे का गठबंधन हो गया है। मैं फिर समझा रहा हूं कि यह 2 कुनबों नहीं 2 युवाओं का  गठबंधन है। जो प्रदेश और देश की राजनति को आगे ले जाने के लिए है। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि मंगलवार को तक  विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने की बात करने वाले मोदी और भाजपा के लोग अब  गठबंधन की सरकार की बातें करने लगे हैं। जब कोई ऐसी बातें करने लगे तो समझो कि वह  चुनाव हार गया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

अगला लेख