बलात्कार और हत्या के आरोपियों के लिए प्रियंका का वोट मांगना दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 (23:42 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तरप्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस-सपा गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उनकी ओर से ‘बलात्कार और हत्या’के आरोपियों के लिए वोट मांगना दुर्भाग्यपूर्ण है।  

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने प्रियंका पर निशाना साधने के लिए अखिलेश यादव की अगुवाई वाली उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ बलात्कार के आरोप और सपा उम्मीदवार अरुण वर्मा के खिलाफ हत्या के आरोप का हवाला दिया। प्रजापति अमेठी से सपा के उम्मीदवार हैं।
 
अमेठी और रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली जबकि उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा सांसद हैं। शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐसे शख्स के लिए वोट मांगे जो बलात्कार जैसे गंभीर अपराध के आरोपी हैं। उन्होंने आरोपों पर चुप्पी साध ली। वह और राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ नहीं बल्कि बलात्कार और हत्या के आरोपियों और उन्हें बचाने वालों के साथ हैं। 
 
सपा विधायक वर्मा के खिलाफ ‘कार्रवाई नहीं किए जाने’को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा । वर्मा पर एक ऐसी महिला की हत्या का आरोप है जिसने पहले उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था । शर्मा ने कहा कि राहुल और प्रियंका की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधना लेकिन सपा उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आरोपों पर कुछ नहीं बोलना, दुर्भाग्यपूर्ण है। (भाषा) 

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

Pahalgam Terror Attack : इस्लाम बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देता, मौलाना अरशद मदनी ने पाकिस्तानी को लगाई लताड़

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग करेंगे रूस की यात्रा, विक्ट्री डे परेड में होंगे शामिल, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Indore Weather News: इंदौर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ तेज बारिश, कई जगह गिरे ओले

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

ECI ला रहा Super App, एक ही जगह मिलेगी 40 ऐप्स की सर्विस

अगला लेख