Hanuman Chalisa

यूपी विधानसभा चुनाव : कल थमेगा अंतिम चरण का तूफानी प्रचार

Webdunia
रविवार, 5 मार्च 2017 (15:50 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में 'करो या मरो' की तर्ज पर चल रहा राजनीतिक पार्टियों का 'तूफानी' प्रचार अभियान सोमवार को थम जाएगा। अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों के लिए 8 मार्च को मतदान होगा।

 
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्री वाराणसी में डेरा डाले हुए हैं और दिन-रात प्रचार में जुटे हैं। सपा-कांग्रेस और बसपा भी पीछे नहीं हैं। कुल मिलाकर चुनाव प्रचार जोर-शोर से हो रहा है। अंतिम चरण के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में डटे हुए हैं। वे रोड शो कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं, जनसभाएं कर रहे हैं।
 
सपा मुखिया प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को संयुक्त रूप से रोड शो किया। रोड शो में अखिलेश की पत्नी सांसद डिम्पल यादव भी शामिल हुईं।
 
पूर्वी उत्तरप्रदेश को सभी दल जीत का दरवाजा मान रहे हैं और बसपा सुप्रीमो मायावती की नजर विशेष तौर पर मुसलमान वोटरों पर है। मायावती को यकीन है कि राज्य के पूर्वी हिस्से का मुसलमान बसपा के पक्ष में मतदान करेगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का राष्ट्रचेतना महाभियान : ‘आनंदमठ’ और ‘महाराजा सुहेलदेव’ के मंचन से युवाओं में जगेगी राष्ट्रभक्ति

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं, नालायक औलादों को समझाना जरूरी, सामने खरदूषण तो शस्त्र उठाना होगा

वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी कैंपस में हर सोमवार को मनाया जाएगा 'नो व्हीकल डे'

अगला लेख