Hanuman Chalisa

एक तरफ बॉलीवुड की महिमा चौधरी, तो दूसरी तरफ भाग्यश्री!

अवनीश कुमार
कानपुर। उत्तरप्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव 19 फरवरी को है और कानपुर नगर व देहात की 14 सीटों में इसी दिन मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शहर में बॉलीवुड का तड़का सड़कों पर दिखा। सपा ने फिल्म एक्टर महिमा चौधरी का रोड शो करवाया, तो बसपा की तरफ से भाग्यश्री ने हाथी के लिए वोट मांगा। 
शुक्रवार सुबह-सुबह शहर में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया, तो शहर में अजीब-सी हलचल देखने को मिली। आम जनता को फौरन समझ में आ गया कि यह सरगर्मी केवल यूपी चुनाव तक ही रहेगी इसलिए वे भी इसका आनंद लेने में कोई चूक नहीं कर रहे। 
 
जब अभिनेत्री भाग्यश्री कानपुर पहुंचीं तो उनको देखने को लिए खासी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां भाग्यश्री ने गोविंदनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी निर्मल तिवारी के समर्थन में रोड शो किया।
 
हाथी से मैंने प्यार किया : 
फिल्म एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने चाहने वालों को शुक्रवार को निराश नहीं किया और 'मैंने प्यार किया' फिल्म के गाने भी गुनगुनाए और हाथी के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने के लिए पब्लिक से अपील की। 
 
भाग्यश्री ने कहा कि 5 साल से सपा सरकार में महिलाओं के साथ घटनाएं बढ़ी हैं। बहनजी को लाएं, ये अपराधी उनका नाम सुनते ही बिल में घुस जाएंगे। वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी कर लोगों को लाइन में खड़ा कराया, जो जनविरोधी है इसी के चलते कमल को भूल जाएं और हाथी को जिताएं।
 
भाग्यश्री ने रोड शो की शुरुआत मसवानपुर के शिवम गेस्ट हाउस से की व वे विजयनगर के रास्ते होते हुए गोविंदनगर घूमीं। इस दौरान अभिनेत्री भाग्यश्री को देखने के लिए खासी भीड़ उमड़ी। भाग्यश्री का जलवा देखने के लिए कई जगह सड़कों पर जाम लग गया। रोड शो के दौरान भाग्यश्री ने भी अपने चाहने वालों को नाराज नहीं किया व खिलखिलाकर हंसते हुए जनता की फूलमालाएं भेंट के बतौर स्वीकार कीं।
 
महिमा ने की अखिलेश को जिताने की अपील :
फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। महिमा चौधरी ने सपा के समर्थन में कानपुर की सड़कों पर रोड शो किया। महिमा ने जहां सभी से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की, वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि अखिलेशजी ने यूपी में अच्छा काम किया है इसलिए इस बार फिर अखिलेशजी की सरकार आने वाली है। 
 
महिमा चौधरी ने कहा कि जिस तरह से सीएम अखिलेश ने कम समय में मेट्रो, एक्सप्रेस-वे सहित अनेक जनहितकारी योजना को जमीन पर लाया है, वह और कोई नहीं कर सकता इसलिए आप भी दूसरे दलों को भूलकर साइकिल के निशान पर बटन दबाएं।
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख