Hanuman Chalisa

उप्र विधानसभा चुनाव : मतगणना के लिए तैयारी पूरी

Webdunia
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी 403 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होगा। सभी 75 जिलों में वोटों की गिनती की जाएगी।
मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सामान्य पर्यवेक्षकों के साथ-साथ हर मतगणना टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किया जाएगा। मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय बंदोबस्त किए गए हैं।
 
मतगणना केंद्रों के अंदर केवल केंद्रीय बलों की ही तैनाती होगी, वहीं केंद्रों के बाहरी घेरे पर स्थानीय पुलिस तथा अन्य राज्यों के बल तैनात किए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय बलों के 20,000 जवान मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा हर मतदान केंद्र पर एक सीनियर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेगा।

प्रदेश में कुल 78 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अमेठी, आजमगढ़ और कुशीनगर में 2-2 मतदान केंद्र होंगे, जबकि बाकी 72 जिलों में 1-1 मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना मना होगा। केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन ले जाना वर्जित होगा।

आयोग ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया है।गौरतलब है कि 7 चरणों में हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच मतदान हुआ था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख