Hanuman Chalisa

भाजपा ने ही उड़ाई मोदी की नसीहत की धज्जियां

Webdunia
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले ही नसीहत दी थी कि पार्टी नेता अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट न मांगें। लेकिन भाजपा ने सोमवार को उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के लिए उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की, उसमें अपनों को खूब टिकट मिले। बीजेपी ने दूसरे दलों से पाला बदलकर पार्टी में शामिल होने वाले कई नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
उत्तराखंड में भी छाया परिवारवाद : उत्तराखंड में भाजपा ने पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा को टिकट दिया है, जो कांग्रेस से पार्टी में शामिल हुए। सोमवार को भाजपा में शामिल होने वाले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य और उनके पु़त्र संजीव आर्य को टिकट दिया गया है। इसके अलावा केदार सिंह रावत को भी पार्टी ने टिकट दिया है। पार्टी ने पूर्व सांसद सतपाल महाराज को भी टिकट दिया है, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने रानीखेत से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट को टिकट दिया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की पु़त्री ऋतु खंडूरी भूषण को टिकट दिया गया है।
 
उत्तरप्रदेश में भी अपनों को टिकट : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह को अतरौली से टिकट दिया गया है। हालांकि केंद्रीय मंत्री एवं उत्तरप्रदेश के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के नाम पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, क्योंकि इस सूची में पंकज सिंह का नाम नहीं है।
 
दलबदलुओं पर भाजपा मेहरबान : उत्तरप्रदेश की पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा मेहरबानी पार्टी ने दलबदलुओं पर दिखाई है। बलदेव सीट पर लोकदल से आए पूरन प्रकाश को टिकट मिला है। महज 24 घंटे पहले सपा छोड़कर पार्टी में आई पक्षालिका सिंह को बीजेपी ने बाह (आगरा के पास) से पार्टी प्रत्याशी बनाया है। बीएसपी से पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए महावीर राणा को बेहट से और धर्मसिंह सैनी को नकुट से उम्मीदवारी दी गई है।
 
गंगोह से कांगेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले प्रदीप चौधरी को जबकि नहटोर से ओम कुमार को टिकट मिला है। ओम बीएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके अलावा बसपा से आए अरविंद गिरि, रोमी साहनी, बाला प्रसाद अवस्थी और रोशनलाल वर्मा को भी बीजेपी ने विधायक पद का टिकट दिया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख