Hanuman Chalisa

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही के चलते 24 कर्मी हुए निलंबित!

Webdunia
रविवार, 15 जनवरी 2017 (22:39 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं जिसके मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की विधानसभा निर्वाचन में ड्यूटी लगाए जाने के पश्चात भी वे कर्मचारी लगातार अनुपस्थित चल रहे थे जिसके चलते जिला अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से ऐसे कर्मचारियों, जो कि विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए थे लेकिन वे अनुपस्थित थे, को निलंबित कर दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन हेतु ड्यूटी पर लगाने के पश्चात अभी तक मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय विकास भवन में अपनी उपस्थिति दर्ज न करने वाले ग्राम विकास अधिकारी, सींचपाल व सफाईकर्मियों सहित 24 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
 
उक्त कर्मी निलंबन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष अपनी दैनिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे तब उन्हें नियमानुसार वर्तमान वेतन का आधा वेतन देय होगा और परियोजना अधिकारी डूडा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। आगामी 2 दिन के अंदर उक्त दोषियों को आरोप पत्र देकर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख