Hanuman Chalisa

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव डायरी : चुनाव आयोग की सख्ती का असर...

जयदीप कर्णिक
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का सियासी दंगल अपने शबाब पर जरूर है, लेकिन चुनाव आयोग की सख्ती का असर साफ देखा जा सकता है। यहां पर पिछले चुनाव जैसे पोस्टर, झंडे बैनरों का हुजूम कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है और सारा खेल डिजिटल मीडिया पर चल रहा है। अपनी बात मतदाता तक पहुंचाने के लिए उम्मीदवार सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।  
विभिन्न राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की नकेल साफ नजर आ रही है। लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम को पहुंचने के बाद वहां से बाहर निकलते ही यह अहसास होने लगा था कि मीडिया में भले ही सभी पार्टियों की राजनैतिक सभाओं में चारों तरफ झंडे ही झंडे नजर आते हों लेकिन शहर में इक्का-दुक्का जगह ही प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर और झंडे नजर आ रहे थे...
 
लखनऊ में डिजिटल प्रचार पर प्रत्याशी सबसे ज्यादा ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि इस बार के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर डिजिटल पर सबसे ज्यादा जोर है। विभिन्न पार्टियां सोशल मीडिया पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं और व्हाट्‍सएप पर छोटे छोटे वीडियो डालकर मतदाताओं को आकर्षित कर रही है। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि चुनाव आयोग प्रत्याशियों के खर्चों पर पैनी नजर रखे हुए है। 
 
चुनाव आयोग की सख्ती का ही कारण है कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी खुलकर पोस्टरों और झंडों का उपयोग नहीं कर रहे हैं और सोशल मीडिया को हथियार बनाकर अपना प्रचार कर रहे हैं।

पहले चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खासे उत्साह में हैं और उन्होंने कहा कि हमने पहले दो चरण में 90 सीटों का लक्ष्य बनाया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि भाजपा पहले चरण में 50 सीटें जीतने में कामयाब होंगी। 

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

इंदौर समेत पूरे MP में साइबर ठगों का नया जाल, एक गलती पड़ सकती है भारी, ओटीपी फ्रॉड अलर्ट फीचर लॉन्च

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोलकाता में बाढ़ जैसे हालात

इंदौर में लॉ, इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट और एमपी ऑनलाइन संचालक ने की आत्‍महत्‍या, लोन और डिप्रेशन बनी वजह

अगला लेख