वीएचपी की राम महोत्सव की चुनाव पूर्व घोषणा...कहीं?

संदीप श्रीवास्तव
फैजाबाद। विश्व हिन्दू परिषद जिसे भारतीय जनता पार्टी का साझा संगठन भी कहते हैं, फिर वीएचपी का विधानसभा चुनाव की घोषणा के उपरांत मतदान से पूर्व देशभर में राम महोत्सव के आयोजन की घोषणा करना क्या राजनीतिक लाभ पाने के लिए यानि की इस चुनावी हवा में कहीं भगवा रंग घोलने की तो नहीं है। 
 
राम महोत्सव के आयोजन का शुभारंभ 28 मार्च से शुरू होगा। महोत्सव की जानकारी देते हुए वीएचपी महामंत्री चम्पत राय ने कहा कि श्रीराम हमारे आस्था, श्रद्धा और भक्ति के केंद्र हैं, उनकी स्तुति मात्र से ही समस्त जीवों का कल्याण संभव है, उन्होंने कहा कि राम नाम समस्त बाधाओं को समाप्त कर समाज और राष्ट्र का उद्धार करने वाला विजय महामंत्र बन गया है, कहीं ये विजय मंत्र 2017 का चुनावी विजय मंत्र तो नहीं, हो भी सकता है। 
 
उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण के जरिए युवा वर्गों को भगवन श्रीराम के चरित्र से परिचित कराना, इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। 28 मार्च से 10 अप्रैल तक चलने वाला यह राम महोत्सव पूर्वी उत्तर प्रदेश के 1000 जगहों पर मनाया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा निकलने के साथ ही राम चरित मानस का पाठ होगा। 
 
राम महोत्‍सव आयोजन के शुभारंभ व संपन्न कराने के लिए अयोध्या के कार सेवक पुरम में बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन के 23 जिलों व कई प्रांतों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने हिस्सा लिया।

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख