Navratri

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा ने विकास की दौड़ में प्रदेश को आगे बढ़ाया : केशव मौर्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें यूपी विधानसभा चुनाव 2022
, शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (20:05 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास की दौड़ में बहुत आगे बढ़ाया है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है।
 
हरप्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कॉलेज, बटेश्वर रोड में बाह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास की दौड़ में बहुत आगे बढ़ाया है। 
webdunia
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सरकार की योजना किसानों को सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय का लाभ प्रदेश की जनता को मिला है।
webdunia
वहीं, आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा में मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को राशन दिया है, जब कोरोना काल में लोग परेशान थे तब सरकार ने एक अभिभावक बनकर जनता की सेवा की। भाजपा के लिए सत्ता का अर्थ सेवा है देश की सेवा एवं प्रदेश की सेवा।
webdunia
सती माता मंदिर के निकट धीमिश्री में फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता ने यूपी में फिर से भाजपा सरकार लाने की योजना बना ली है और भाजपा 300 सीटों से भी ज्यादा हासिल करके सरकार बनाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धू के निशाने पर हाईकमान! ऊपर बैठे लोग चाहते हैं पंजाब में कमजोर CM