Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा सांसद का राहुल पर तंज, हम जब हमारे नेता से बात करते हैं तो वे कुत्ते को बिस्किट नहीं खिलाते...

हमें फॉलो करें भाजपा सांसद का राहुल पर तंज, हम जब हमारे नेता से बात करते हैं तो वे कुत्ते को बिस्किट नहीं खिलाते...
, शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (15:15 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में भाजपा के सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने यह कहकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया हम जब हमारे नेता से बात कर रहे होते हैं तो वे कुत्ते को बिस्किट नहीं खिलाते। 
 
दरअसल, सहस्त्रबुद्धे असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता विस्व सरमा द्वारा सुनाए गए एक किस्से का जिक्र कर रहे थे, जिसमें सरमा ने कहा था कि वे एक बार कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी से मिलने (उस समय हिमंता कांग्रेस में थे) गए थे, तो राहुल गांधी अपने नेताओं से बात करने के बजाय अपने कुत्ते को बिस्किट खिला रहे थे। 
 
सहस्त्रबुद्धे अपने द्वारा लाए गए प्राइवेट मेंबर बिल कंपनी (संशोधन) विधेयक 2019 पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुत्ते को बिस्किट खिलाने वाले वाकये का उल्लेख किया था। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के लिए बजट बढ़ाने के मामले में उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए सरकार का अभिनंद करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि हमारे यहां ऐसा नहीं होता कि आप नेता से बात कर रहे हों और नेता ‍कुत्ते को बिस्किट खिला रहा हो। हम प्रधानमंत्री के साथ बहुत अच्छे से संवाद करते हैं। हमारे यहां पूरी सुनवाई होती है। 
 
हिमंता ने भी किया था राहुल पर हमला : हाल ही में हिमंता ने भी राहुल गांधी के बयान को लेकर हमला बोला था। राहुल ने पर पर हमला बोला था। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल ने अमित शाह पर मणिपुर के नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया था। गांधी ने दावा किया कि शाह से मिलने गए मणिपुर के नेताओं की चप्पल उतरवा दी थी, जबकि घर में खुद शाह चप्पल पहने हुए थे। इसके जवाब में ही हिमंता ने कुत्ते वाले प्रसंग का उल्लेख किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में अभी नहीं हटेंगे कोरोना प्रतिबंध, समीक्षा बैठक में शिवराज का मंथन, अगले सप्ताह मिल सकती है छूट