Publish Date: Thu, 05 Aug 2021 (18:33 IST)
Updated Date: Thu, 05 Aug 2021 (18:39 IST)
मुख्यबिंदु
-
5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के लिए हुआ था भूमिपूजन
-
योगी ने रामलला के दर्शन कर आरती उतारी
-
बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन के अयोध्या में बढ़ीं राजनीतिक हलचल
-
योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलें
अयोध्या। पिछले वर्ष 5 अगस्त 2020 को हुए राम मंदिर के भूमिपूजन का एक साल पूरा होने पर उत्तरप्रदेश (uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। आज ही के दिन प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा राम मंदिर भूमिपूजन का शुभकार्य सम्पन्न हुआ था, जिसके एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंचे और इस अवसर पर वे धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
सीएम आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन किए और उनकी आरती की। आरती ने के उपरांत राम जन्मभूमि के निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया फिर उन्होंने अयोध्या के वासुदेव घाट पर लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को राशन भी वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि देश व दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है।
इस योजना के तहत अकेले उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। खाद्यान्न के साथ-साथ वॉटर प्रूफ बैग भी दिया जा रहा है। 5 सदी के लंबे इंतजार के बाद एक वर्ष पूर्व अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से संपन्न हुआ था। आज मंदिर निर्माण का कार्य वृहद स्तर पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर अयोध्या के साधु-संत व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजनीतिक दलों की निगाहें अयोध्या पर : लगभग सभी राजनीतिक दल आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों मे जुट गए हैं जिसका ताजा उदाहरण है हाल ही में संपन्न बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन। बसपा ने अपने इसी चुनावी कार्यक्रम से विधानसभा चुनाव की हुंकार भरी। अन्य पार्टियां भी पूरी तैयारी मे जुटी हैं।
इसी बीच चर्चा जोरों पर हैं कि उत्तर प्रदेश की अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी चुनाव लड़ सकते हैं। इससे राजनीतिक बड़ी हलचल मची हैं। दूसरी ओर, अयोध्या क्षेत्र के मतदाता इस खबर से काफी खुश हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
About Writer
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। ....
और पढ़ें