Publish Date: Thu, 05 Aug 2021 (07:59 IST)Updated Date: Thu, 05 Aug 2021 (08:22 IST)
नई दिल्ली। संसद, कोरोनावायरस, गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से पीएम मोदी की बात और अयोध्या में भूमि पूजन का 1 साल समेत इन खबरों पर गुरुवार, 5 अगस्त को रहेगी सबकी नजर...
08:05 AM, 5th Aug
आज अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन का 1 साल हो गया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या का दौरा करेंगे। वह 3 घंटे तक यहां रहेंगे और निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यूपी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है।