Biodata Maker

BJP में शामिल हुईं कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और बसपा विधायक वंदना सिंह

Webdunia
बुधवार, 24 नवंबर 2021 (18:14 IST)
लखनऊ। रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और बहुजन समाज ​पार्टी की विधायक वंदना सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र ​देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
 
उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की रायबरेली सदर सीट से असंतुष्ट विधायक अदिति सिंह और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की विधायक वंदना सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में अदिति और वंदना सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अदिति रायबरेली सदर सीट से और वंदना आजमगढ़ की सगड़ी सीट से विधायक हैं। सिंह ने कहा कि दोनों मौजूदा विधायक अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं और इनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा।
 
अदिति सिंह 2017 में रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक का चुनाव जीती थीं। यद्यपि बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की पुत्री अदिति सिंह का राजनीतिक अनुभव बहुत पुराना नही है लेकिन अपने पिता के राजनीतिक पृष्ठभूमि का उन्हें बहुत लाभ मिला है। अखिलेश सिंह के 2019 में निधन के बाद अदिति सिंह का झुकाव भाजपा की ओर हो गया।
 
कांग्रेस के दिशा-निर्देश को नजरअंदाज कर उन्होंने भाजपा के पक्ष में अपने बयानबाज़ी शुरू कर दी जिसके बाद कांग्रेस ने उनसे किनारा कर लिया। पिछले चुनाव में अदिति सिंह को 1,28,319 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के शाहबाज खान को 39,156 वोट मिले थे जबकि भाजपा इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही थी और उसकी उम्मीदवार अनीता श्रीवास्तव को 28821 वोट मिले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख