UP : लोगों ने केशव मौर्य को घेरा, महिलाओं ने किया विरोध

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (21:18 IST)
उत्‍तरप्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इस क्रम में केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के गुलामीपुर गांव गए थे। वहां उन्‍हें महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

मौर्य शनिवार को सिराथू पहुंचे और मां शीतला देवी मंदिर में मत्था टेककर चुनाव में विजय की प्रार्थना की। 3 दिनों से लापता पंचायत पति राजीव मौर्य के घर गए थे। पीड़ित परिवार और गांव की महिलाओं ने उन्‍हें देखते ही घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

आक्रोशित महिलाओं ने प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री को घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया। सिराथू नगर पंचायत स्थित आवास में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने दावा किया कि इस बार भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर बहुमत की सरकार बनाएगी।
ALSO READ: हिमाचल में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत, 3 और आरोपियों को किया गिरफ्तार
मौर्य ने कहा कि 2017 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद बिना भेदभाव विकास कार्य हुआ। केशव प्रसाद मौर्य 2012 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार सिराथू से विधानसभा सदस्य चुने गए थे और 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फूलपुर से चुनाव जीता था।

पिछला विधानसभा चुनाव मौर्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनकी अगुवाई में पार्टी ने लड़ा और राज्य की 403 विधानसभा सीटों में 312 पर विजय प्राप्त की थी।

निर्वाचन आयोग ने 3 जिलाधिकारी और 2 एसपी के किए तबादले : निर्वाचन आयोग ने राज्य के तीन जिलाधिकारियों (डीएम) और दो पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का तबादला कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को बताया कि सूर्यपाल गंगवार फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे जबकि शिवकांत द्विवेद बरेली और नेहा शर्मा कानपुर नगर की नई जिलाधिकारी होंगी। इसी तरह आशीष त्रिपाठी फिरोजाबाद और हेमराज मीणा कौशांबी के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख