राजभर ने किया अनुप्रिया पटेल के सपा के संपर्क में होने का दावा, 'अपना दल' ने नकारा

Webdunia
रविवार, 9 जनवरी 2022 (22:50 IST)
बलिया/ लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल-सोनेलाल की मुखिया अनुप्रिया पटेल राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के संपर्क में हैं।

अपना दल-सोनेलाल ने राजभर के इस दावे पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि वह अब भी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ है। राजभर ने दावा किया कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक अपना दल-सोनेलाल की मुखिया और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सपा के संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए अनुप्रिया की सपा नेतृत्व से बातचीत हो रही है और अब सभी को अंदाजा हो गया है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई निश्चित है। राजभर ने कहा कि इस बारे में बातचीत कहां तक पहुंची है, इस बारे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ही कुछ बता सकते हैं।

अपना दल-सोनेलाल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने राजभर के इस दावे पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि राजभर के लिए सिर्फ इतना जान लेना ही काफी है कि अपना दल अब भी भाजपा नीत राजग का हिस्सा है उन्होंने कहा कि भाजपा से सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है और पार्टी इस दफा पिछली बार से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है कि अपना दल सोनेलाल ने वर्ष 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव तथा 2017 का प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से नौ पर उसे जीत हासिल हुई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख