Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 5 April 2025
webdunia

बुलंदशहर में प्रियंका ने किया जनसंपर्क, सड़कों पर उमड़ी भीड़

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi

हिमा अग्रवाल

, गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (15:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। सभी पार्टियां चुनावी जंग जीतने के लिए मैदान में जी-जान से जुटी हुई है। पार्टियों के मुखियाओं और प्रत्याशियों की जुबानी जुम्मले भी तेज हो गए हैं।
 
इसी कड़ी में आज बुलंदशहर में डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची और उन्होंने पार्टी के सिकंदराबाद सीट से उम्मीदवार के सलीम अख्तर के लिए समर्थन मांगा।
 
प्रियंका ने केंद्र की मोदी और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रचार में योगी जी धर्म की राजनीति करके हिंदू और मुसलमान को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
 
बुलंदशहर में प्रियंका बोलीं कि आज जनता के मुद्दों पर बात ना होकर खामोशी बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश की जनता को हिंदू-मुसलमान के नाम पर बांटा जा रहा है। जनता महंगाई से परेशान है और बेरोजगारी का बोलबाला है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 50 साल में ऐसी बेरोजगारी नही देखी, सरकार के पास कोई ऐसा प्लान नही है की बेरोजगारी को दूर किया जा सके। बस यहां सिर्फ धर्म की राजनीति हो रही है। अकेले कांग्रेस पार्टी ही मुद्दे की बात करती है। कांग्रेस धर्म और जाति की घटिया राजनीति नही करती है। इसलिए जनता का अपार समर्थन भी कांग्रेस को मिल रहा है।
 
सिकंदराबाद में कांग्रेस प्रत्याशी सलीम अख्तर के चुनावी प्रचार के लिए प्रियंका गांधी अंसारियान चौक से लेकर राणा मंदिर, होली मेला रोड तक पैदल ही घूमीं। इस दौरान सड़कों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था, लोग अपनी प्यारी नेता पर हाथ हिलाते हुए पुष्प वर्षा कर रहे थे।
 
प्रियंका गांधी ने अपने समर्थकों और चाहने वालों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। सिकंदराबाद के बाद वह बुलंदशहर के लिए रवाना हो गईं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीएम योगी को याद आया कब्रिस्तान, सपा पर साधा निशाना