Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ा हादसा टला, मथुरा में रोड शो के दौरान बाल-बाल बचीं प्रियंका गांधी

हमें फॉलो करें बड़ा हादसा टला, मथुरा में रोड शो के दौरान बाल-बाल बचीं प्रियंका गांधी
, बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (15:52 IST)
मथुरा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को उस समय बाल-बाल बच गईं, जब वे मथुरा में रोड शो कर रही थीं। 
 
कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका का काफिला जब छत्ता बाजार से गुजर रहा था तभी वहां बिजली का एक तार सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते प्रियंका गांधी के मुंह से टकराने से बाल-बाल बच गया। समय रहते सुरक्षाकर्मियों में तार पकड़कर वहां से हटा दिया। 
 
मथुरा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका ने यहां सबसे पहले यमुना पूजन किया और उसके बाद रोड शो करते हुए वाहन में सवार होकर छत्ता बाजार से निकली थीं। तभी यह हादसा होते-होते बचा। 
 
इस दौरान प्रियंका गांधी को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मथुरा के छत्ता में मौजूद थी। तमाम लोग दोनों ओर छतों पर खड़े होकर फूल बरसाते नजर आए। (फाइल फोटो)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश का रामपुर दौरा स्थगित, अगली तारीख की घोषणा बाद में