Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 16 April 2025
webdunia

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, कई वादे किए...

Advertiesment
हमें फॉलो करें uttarakhand assembly election 2022

एन. पांडेय

, बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (22:40 IST)
देहरादून। देहरादून में उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी घोषणा पत्र को प्रियंका गांधी ने बुधवार को जारी कर दिया।प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी पीढ़ी का उत्तराखंड से करीब का रिश्ता रहा। मेरे भाई भी यहीं पढ़े, उत्तराखंड की भूमि के साथ हमारा पुराना नाता है।मेरे पिताजी, मेरे चाचाजी, मेरे भाई और मैं खुद यहीं से पढ़े हैं। हम हमेशा से यहां की प्रकृति और सुंदरता को देखकर खुश होते थे। लेकिन आज देवभूमि में जिस तरह की सरकार चल रही है उसको देखकर दुख होता है।

मौजूदा सरकार को देखकर दुख होता है। इन्होंने कुछ नहीं किया। जिस उम्मीद से समर्थन किया उसको भाजपा ने तोड़ दिया इन पांच साल में।उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए कांग्रेस ही एक विकल्प है। प्रियंका ने कहा कि देश में लोगों के बीच फूट डाल रही है। घर का मुखिया ही लड़ा रहे हैं। सकारात्मक बातें नहीं कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि उत्तराखंड के भविष्य के लिए सरकार में बदलाव कीजिए। उन्होंने कहा कि जनता को बहकना नहीं है, इस चुनाव में गुमराह करने वालों की अब नहीं चलेगी। हक के लिए लड़ो।अपने सबसे बड़े हथियार वोट का उपयोग करें।
webdunia

उन्होंने कहा कि इन सरकार में बैठे लोगों ने जितने बड़े-बड़े वादे किए तब ऐसा लगता था कि चलो कुछ आगे हो सकता है, लेकिन इस सरकार ने जितने बड़े-बड़े वादे किए उनमें से कुछ भी जमीन पर नहीं किया। 5 सालों में जहां-जहां मैं जाती हूं, वहां सभी बोलते हैं कि पिछले 5 सालों में कुछ नहीं किया, जो वादे किए गए थे वह टूटे हैं। हां, हमारी सरकार के दौरान जो काम हुआ था, आज वही दिखाई दे रहा है।
इस सरकार में कितना धन विज्ञापनों में खर्च हो रहा है लेकिन आपके लिए पैसे खर्च करने के लिए, इनके पास धन  नहीं है। कांग्रेस के विकास कार्यों से आगे कुछ नहीं किया। इस सरकार ने बड़े-बड़े उद्घाटन किए। विज्ञापनों पर खर्च किया लेकिन समस्याओं पर खर्च नहीं किया। सरकार की नीयत ठीक नहीं। पेट्रोल-डीजल के महंगे होने से भाजपा का ही इंजन ठप हो गया।

महिलाओं से मुखातिब होते हुए प्रियंका बोलीं, आप जानती हैं कि कुछ भी हो महिला हर बोझ को उठाती है। महिला के पास बहुत ज्यादा मौके नहीं होते हैं। बहनें बहुत परेशान हैं। बहनों का जीवन से संघर्ष है, सारे बोझ उठाती है। कोरोना का बोझ उठाया। ये महिलाओं की बात नहीं करते। यहां हर 5 घंटे में महिलाओं पर अत्याचार होता है। स्वास्थ्य सुविधा व बेरोजगारी की मार पड़ती है। आशा व आंगनवाड़ी का मानदेय नहीं बढ़ाया, बल्कि जेल में डाला जाता है। उत्तराखंड में तमाम महिलाएं आज बेरोजगार हैं। आशा कार्यकर्तायों का मानदेय आज तक नहीं बढ़ाया गया है।
webdunia

ये सरकार रोजगार की जगह धर्म व जाति की बात करती है। भाजपा के 5 साल में ये आमजन को राहत नहीं दे पाई। महंगाई, किसान की समस्या हल नहीं की। 14 हजार करोड़ का गन्ना बकाया नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री ने 16 हजार करोड़ रुपए के 2 हवाई जहाज खरीदे। किसानों को खाद नहीं मिलती। ईंधन महंगा कर दिया।

लॉकडाउन में प्रवासी उत्तराखंडियों ने बहुत झेला। कोरोना में ऑक्सीजन वैक्सीन का निर्यात किया। इससे लोगों ने अपनों को खोया।महिला, नौजवान, दलित व किसान परेशान हैं। उद्योग बंद हो गए। पीएम के करीबी उद्योगपति फलफूल रहे हैं।प्रियंका गांधी ने कहा कि आंखें कब खोलेंगे। सिलेंडर महंगा कर दिया है। ऐसी परिस्थिति सरकार ने पैदा की। कांग्रेस आपको हक देगी। खनन रुक नहीं रहा।

प्रियंका ने कहा कि अगर सरकार बनी तो वे घोषणा पत्र में किए वादे पूरे करेंगे। छतीसगढ़ में सरकार बनने के 3 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया। कांग्रेस जनता के साथ खड़े होकर संघर्ष करती है।प्रियंका ने कहा कि गैस सिलेंडर सस्ता करेंगे। 40 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देंगे। पुलिस में 40 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को देंगे।आंगनवाड़ी का मानदेय डेढ़ गुना होगेा। 40 हजार सालाना मदद मिलेगी। बस में फ्री यात्रा देंगे।

स्वास्थ्य सुविधा गांवों तक पहुंचाएंगे।पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, कांग्रेस के घोषणा पत्र को प्राण प्रण से लागू करेंगे। घोषणा पत्र के वादे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि खनन प्रेमी भाजपा सरकार ने भू-कानून को बदलकर पहाड़ की संस्कृति को बदलने का काम किया। अब 21 प्रकार की पेंशन लागू करेंगे। भाजपा ने इन 5 साल में सिर्फ सीएम बदले। चेहरे बदलकर धोखा देना चाहते हैं। चार धाम हजार काम का क्रियान्वयन करेंगे।

4 लाख स्थाई रोजगार देंगे। शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा दुरुस्त करेंगे। कोरोना में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। उन परिवारों के आंसू पोछेंगे। कोरोना काल में छोटे व्यापारी गरीबी में धकेल दिए गए। ऐसे 5 लाख लोगों को हर साल 40 हजार रुपए देंगे। खाने का तेल 200 रुपए पहुंच गया।गैस का सिलेंडर नहीं होगा 500 पार।

लोकायुक्त का गठन नहीं किया। 100 यूनिट फ्री बिजली देंगे पहले साल। केदार आपदा के बाद कांग्रेस सरकार ने अभूतपूर्व जीर्णोंद्धार किया। कांग्रेस संसाधन बढ़ाएंगे।प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा वादे पूरा नहीं कर पाई।डबल इंजन की सरकार ने रोजगार की दिशा में कुछ नहीं किया, बल्कि युवाओं का दमन किया। महंगाई चरम पर हो गई। गैस का सिलेंडर 1000 में मिल रहा है। गरीब को कुचलने का काम किया। कोरोना महामारी से लड़ने में विफल रही।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गांधी परिवार का उत्तराखंड से कुर्बानी का रिश्ता रहा है। केंद्र सरकार जुमलेबाजी कर रहे है। कांग्रेस भाजपा के गड्ढे भरेगी। शहीदों का सपना पूरा करेंगे। 4 लाख रोजगार देगी। 400 का सिलेंडर 1000 पर पहुंचा दिया। कांग्रेस गृहिणियों के दर्द को समझते हुए सिलेंडर 500 तक लाएंगी। स्वास्थ्य, महंगाई को कांग्रेस दूर करेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी विधानसभा चुनाव में हार के डर से अपनों को मनाने में जुटे प्रत्याशी