Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, प्रियंका गांधी दिखाएंगी हरी झंडी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi
, शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (10:57 IST)
बाराबंकी। यूपी के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर गए हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज शनिवार को पूर्वांचल के प्रवेश द्वार बाराबंकी से विधानसभा चुनाव 2022 का चुनावी अभियान शुरू करने जा रही हैं। वे जैदपुर विधानसभा में यहां की जनसभा को संबोधित करेंगी। किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों समेत तमाम लोगों के विकास के लिए वे प्रतिज्ञा लेंगी। वो पूरे सूबे में भ्रमण करने वाली 4 प्रतिज्ञा यात्राओं में से एक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
 
2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी सफलता को लेकर कांग्रेस ने हर मुमकिन कोशिश शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी ने यूपी की कमान संभाल रखी है। प्रियंका गांधी सूबे में हाशिये पर जा चुकी कांग्रेस पार्टी को पुराना मुकाम दिलाने में लगी हैं। यही वजह है कि वो कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चूक रही हैं।
 
हाल ही में उन्होंने चुनाव में महिलाओं की 40 फीसदी टिकट देने की घोषणा की थी। इस घोषणा से दूसरे राजनीतिक दलों में खलबली मच गई । इसके बाद उन्होंने यूपी की बेटियों को स्कूटी और स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। वे आज शनिवार को बाराबंकी से प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने जा रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओमप्रकाश राजभर बोले- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'खदेड़ा हो बे'...