Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी चुनाव हारकर भी दुखी नहीं हैं अखिलेश, बोले- दूर हुआ आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा

Advertiesment
UP election results 2022
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा बड़ी जीत के साथ एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है। हालांकि समाजवादी पार्टी की साइकिल भी इस चुनाव में काफी तेज दौड़ी है। उसकी सीटें और मत प्रतिशत दोनों में काफी बढ़ोतरी हुई है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके लिए जनता को धन्यवाद भी दिया है।  
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!
 
उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में भाजपा ने 273 सीटों हासिल की जबकि सपा 125 सीटें जीतने में सफल रही। कांग्रेस और अन्य 2 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकें जबकि मायावती की बसपा मात्र 1 सीट पर ही सिमट गई।
 
भाजपा को यूपी में 2017 के मुकाबले 48 सीटों का नुकसान हुआ है जबकि सपा को 72 सीटों का फायदा हुआ है। भाजपा को 41.3 प्रतिशत वोट शेयर मिला जबकि सपा ने 32 प्रतिशत वोट हासिल किए। बसपा तो 19 से मात्र 1 सीट पर आ गई और उसे 18 सीटों का नुकसान हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस को भी 5 सीटों का घाटा हुआ।
इस चुनाव में भाजपा भले 37 साल पुराने मिथक को तोड़ने में सफल रही लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत उसके 11 मंत्री चुनाव हार गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन दिग्गजों को भारी पड़ा चुनाव, 2 मुख्यमंत्री, 3 उप मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री हारे