उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव आखिर अखिलेश यादव क्यों हार गए?

विकास सिंह
गुरुवार, 10 मार्च 2022 (20:00 IST)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता में वापसी कर नया कीर्तिमान रच दिया है। उत्तर प्रदेश चुनाव मोदी योगी की जोड़ी को अकेले चुनौती देने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी भले ही 2017 के मुकाबले अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया हो लेकिन वह जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए। अखिलेश यादव जिनकी सभाओं में जनसैलाब तो खूब उमड़ा लेकिन यह जनसैलाब वोट में नहीं बदल पाया और समाजवादी पार्टी के सत्ता में वापसी के सपने चकनाचूर हो गए।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी कर योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, पढ़ें बुलडोजर ‘बाबा’ की जीत के बड़े कारण
उत्तर प्रदेश की सियासत को करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी कहते हैं उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार और भाजपा की जीत के एक नहीं कई कारण है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार पर रामदत्त त्रिपाठी कहते हैं कि आमने-सामने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी को 10 फीसदी वोटरों का फायदा तो हुआ लेकिन वह सीट नहीं जीत सकी।
ALSO READ: मोदी ने जातिगत, तुष्टिकरण की राजनीति को किया खत्म, वेबदुनिया से बोले BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा, अल्पसंख्यक समुदाय का भी BJP को मिला वोट
चुनाव परिणाम को देखे तो पता चलता है कि अखिलेश यादव को किसानों और बेरोजगारों ने मदद तो की लेकिन अखिलेश को चुनाव में जिस पिछड़े वर्ग से समर्थन की उम्मीद थी वह नहीं मिला। चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर जो पिछड़े वर्ग के नेता भी सपा के साथ आए थे वह भी चुनाव हार गए।   
 
विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का ओबीसी वर्ग पर ज्यादा फोकस दिया जिससे की अपर कास्ट का वोटर सपा से दूर हो गया है। अपर कास्ट वोटर में एक डर यह हावी हो गया है कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में आते ही आरक्षण और जातिगत जनगणना जैसी कवायद नहीं होने लगे। इसके साथ चुनाव में अखिलेश यादव की हार का बड़ा कारण टिकट वितरण भी रहा जिसका खमियाजा समाजवादी पार्टी को उठाना पड़ा।
 
इसके साथ सपा की हार का बड़ा कारण चुनाव में 80 बनाम 20 फीसदी का हावी रहना है। इसके साथ समाजवादी पार्टी के प्रति वोटरों की वह सोच की जिस सपा के सत्ता में आते ही है मुसलमान हावी नहीं हो जाए। इसके चलते वोटरों का झुकाव भाजपा की ओर चला गया। 
 
चुनाव में भाजपा ने 80 बनाम 20 फीसदी की लड़ाई का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया और भाजपा को इसका सीधा लाभ मिला। इसके साथ सपा पर मुस्लिम परस्त और अपराधियों को सरंक्षण देने का जो ठप्पा लगा था उसको भी अखिलेश लाख कोशिशों के बाद दूर नहीं कर पाए।
 
इसके साथ पूरे चुनाव में अखिलेश अकेले लड़ते नजर आए। वहीं भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीबों के लिए चलाई जा रही मुफ्त योजनाएं और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी स्कीम रही। लाभार्थी जैसी स्कीम ने चुनाव में बड़ा रोल अदा किया और चुनाव में महिला वोटर भाजपा के साथ गया।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख