Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP Election 2022 : मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों और राम भक्तों के खून से सनी हुई है सपा की लाल टोपी : योगी आदित्यनाथ

हमें फॉलो करें UP Election 2022 : मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों और राम भक्तों के खून से सनी हुई है सपा की लाल टोपी : योगी आदित्यनाथ

हिमा अग्रवाल

, मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (22:25 IST)
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को मेरठ के सिवालखास और किठौर विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए प्रभावी मतदाता संवाद किया। किठौर में मतदाता संवाद के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि सपा वाले लोग सुरक्षा के रेड अलर्ट है, खतरा है। खतरा इसलिए है क्योंकि 2013 मुजफ्फरनगर दंगे हो गौरव और सचिन जैसे नौजवानों और किसानों के खून से टोपी रंगी हुई है, दूसरी तरफ राम भक्तों के खून से भी टोपी रंगी हुई है।
 
मुख्यमंत्री योगी बोले- पहले चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी आई थी, इन्होंने बहुत प्रचार किया, लेकिन जनता ने ठेंगा दिखा दिया। आज फिर पलट करके दो लड़कों की जोड़ी से आ गई है, ये वही है जो एक लखनऊ से दंगों करा रहा था और दूसरा दिल्ली से एक तमाशा देख रहे था। लेकिन इन 5 वर्षों में कोई दंगा नही हुआ है। याद करिए 2013-2014 में मुजफ्फरनगर, मेरठ में दंगा हुआ था, तब ये दोनों लड़के गायब थे।

दंगाइयों के घर पर बुल्डोजर चलते हुए देखा होगा इत्र वाले के घर में जेसीबी चली, क्योंकि इन्होंने आरसीसी की दीवारों में पैसा कैद करके रख दिया, क्योंकि इन लोगों विकास बुरा लगता है। यह गरीबों के हक का राशन खा गए थे। ये बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे, इनकी संवेदना अराजक तत्वों, सोतीगंज वाहन चोर बाजार और माफियाओं के लिए है न कि गरीबों के लिए है। 
 
कोरोना महामारी सदी की सबसे बड़ी महामारी है, योगीजी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने वैक्सीन दी है। यहां बैठे जिन लोगों ने वैक्सीन लिया है, उन्हें मोदीजी का धन्यवाद करना चाहिए। जो लोग कल तक वैक्सीन का विरोध कर रहे थे, आप लोगों ने वैक्सीन लगवाकर उनके मुंह पर तमाचा मार दिया है।


जो लोग कल तक वैक्सीन को योगी-मोदी वैक्सीन कहते थे, उन्होंने भी यही वैक्सीन ली है। भाजपा ने जो कहा कि वो करके दिखाया महिलाओं, नौजवानों किसानों के लिए, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर दिखाया। आज मेरठ में रैपिड रेल देने जा रहे हैं। मेरठ से 40 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएंगे। 
 
मेरठ की सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में मनिंदर पाल के लिए प्रभावी मतदाता संवाद के जरिए उन्होंने कहा कि लाल टोपी का मतलब दंगाई है, भ्रष्टाचार है, हिस्ट्रीशीटर है, मोटर चोर है। योगी ने गठबंधन प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद का नाम लिए बिना इशारे में कहा कि इन लोगों को जब भी मौका मिलेगा ये माफियाओं के साथ देंगे आपका नही।

जनता की नब्ज पकड़ते हुए वे बोले कि  सिवाल खास में जाट समाज को बेइज्जत किया गया। मुजफ्फरनगर दंगा याद दिलाते हुए मुख्यमंत्री बोले कि जब जाटों को पीटा जा रहा था तब अखिलेश लखनऊ में दंगाइयों का सम्मान कर रहे थे। क्या अब आप ऐसे लोगों को वोट देकर जिताएंगे? 
 
मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए बोले कि 5 लाख नौकरियां देने का काम किया है। 1 करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार दिया, यही विकास है। हमारी सरकार में एक तरफ विकास है तो दूसरी तरफ माफ़िया की छाती पर बुलडोज़र चलवाने का काम किया है। ये काम वही कर सकता है जिसके पास जज़्बा हो, सोच ईमानदार काम दमदार हो, इसलिए दमदार भाजपा की सरकार।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी की इस सीट पर 42 साल से जीत के लिए तरस रही है कांग्रेस