Publish Date: Wed, 09 Feb 2022 (17:03 IST)
Updated Date: Wed, 09 Feb 2022 (17:07 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक फोटो ट्वीट किया है, जिसमें योगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
योगी ने फोटो के साथ एक कविता भी शेयर की है।
पीड़ित, शोषित, दुःखित बान्धवों के हमको हैं कष्ट मिटाने,
डटे हुए हैं राष्ट्रधर्म पर सीना ताने...
कदम निरंतर चलते जिनके,
श्रम जिनका अविराम है।
विजय सुनिश्चित होती उनकी,
घोषित यह परिणाम है॥
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक फोटो ने खुब सुर्खियां बटोरी थीं, जब पीएम मोदी सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखकर जा रहे हैं।