मजाज़ की नज्म आवारा

Webdunia
मंगलवार, 6 मई 2008 (11:51 IST)
ऎ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऎ वहशत-ए-दिल क्या करूँ

शहर की रात और मैं, . नाशा द-ओ- नाकार ा फिरूँ ( दुखी) ( बेकार)
जगमगाती जागती सड़कों पे आवारा फिरूँ
ग़ैर की बस्ती है कब तक दर-ब-दर मारा फिरूँ (इधर-उधर,दरवाज़े-दरवाज़े)
ग़म-ए-दि ल क्या करूँ, ऎ वहशत-ए-दिल क्या करूँ ( दिल का दुख) ( दिल की घबराहट)

ये रुपहली छाँव ये आकाश पर तारों का जाल
जैसे सूफ़ ी का तसव्वुर, जैसे आशिक़ का ख्याल (ईश्वर की याद में खोया हुआ)
आह लेकिन कौन जाने कौन समझे जी का हाल
ऎ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऎ वहशत-ए-दिल क्या करूँ

रात हंस-हंस के ये कहती है कि मयखान े में चल (शराबखाने, मधुशाला)
फिर किसी शहनाज़-ए-लालारुख के काशाने में चल (घर, ठिकाने)
ये नहीं मुमकिन तो फिर ऎ दोस्त वीराने में चल
ऎ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऎ वहशत-ए-दिल क्या करूँ

रास्ते में रुक के दम लूँ ये मेरी आदत नहीं
लौट कर वापस चला जाऊँ मेरी फ़ितर त नहीं (ज़मीर, आत्मसम्मान)
और कोई हमनव ा मिल जाए ये क़िस्मत नहीं (साथी, दोस्त, मित्र)
ऎ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऎ वहशत-ए-दिल क्या करूँ

जी में आता है कि अब अहद-ए-वफ़ ा भी तोड़ दूँ (वफ़ा करने का पक्का इरादा)
उनको पा सकता हूँ मैं, ये आसरा भी छोड़ दूँ
हाँ मुनासिब है ये ज़ंजीर-ए-वफ़ा ही मोड़ दूँ (सच्चाई की ज़ंजीर)
ऎ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऎ वहशत-ए-दिल क्या करूँ

इक महल की आड़ से निकला वो पीला माहताब .... ( चाँद)
जैसे मुल्ला का 14. अमाम ा, जैसे बनिए की किताब (पगड़ी, टोपी, साफ़ा)
जैसे 15. मुफ़लि स की जवानी, जैसे बेवा का 16. शबाब ( ग़रीब) ( जवानी)
ऎ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऎ व्हशत-ए-दिल क्या करूँ

बढ़ के इस इंदर सभा का साज़-ओ-सामाँ फूँक दूँ
इसका गुलशन फूँक दूँ, उसका 17. शबिस्ता ँ फूँक दूँ (सोने का कमरा, बेडरूम)
18. तख्त-ए-सुल्ता ँ क्या मैं सारा 19. क़स्र-ए-सुल्ताँ फूँक दूँ ( राजा का तख्त) ( राजा का महल)
ऎ ग़म-ए-दिल क्या करूँ मैं, वहशत-ए-दिल क्या करूँ

जी में आता है ये मुर्दा चाँद-तारे नोच लूँ
इस किनारे नोच लूँ और उस किनारे नोच लूँ
एक दो का ज़िक्र क्या सारे के सारे नोच लूँ
ऎ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऎ वहशत-ए-दिल क्या करूँ

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि पर अपनों को शेयर करें ये 5 शुभकामना संदेश

कद्दू के बीज ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए कितनी मात्रा में खाने से होता है फायदा

मानसून में क्यों बढ़ जाता है आई फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और ऐसे करें बचाव

सिर्फ नमक ही नहीं, इन वजहों से भी बढ़ता है ब्लड प्रेशर

बारिश के मौसम पर सबसे खूबसूरत 10 लाइन

सभी देखें

नवीनतम

इन ब्लड ग्रुप वाले लोगों को लगती है बहुत ज्यादा गर्मी, जानिए कारण

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

ब्रेन पावर बढ़ाने वाले 5 बेस्ट वेजिटेरियन फूड सप्लिमेंट्स आज ही करें ट्राई, जानिए फायदे

जगन्नाथ भगवान के नामों से प्रेरित सुंदर और शुभ बेबी बॉय नेम्स

क्या अपने पालतू जानवर के साथ एक बेड पर सोना है सही? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ