Publish Date: Sun, 08 Nov 2020 (08:47 IST)
Updated Date: Sun, 08 Nov 2020 (09:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस ने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने वाले अमेरिकी लोगों का धन्यवाद किया और उन्होंने सदियों से चले आ रहे महिलाओं के संघर्षों को भी याद किया।
सुश्री हैरिस ने महिलाओं को याद करते हुए कहा, महिलाएं हमारे लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। वे औरतें जिन्होंने 100 वर्ष पहले 19वें संशोधन के लिए लड़ाई लड़ने के अलावा 55 वर्ष पहले मताधिकार के लिए संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हो सकती हूं लेकिन इस कड़ी में वह आख़िरी नहीं हैं।
मां को किया याद : हैरिस ने अपनी मां श्यामला गोपालन के बारे में कहा कि जब वह पहली बार अमेरिका आई थीं, तो उन्होंने इस पल के बारे में नहीं सोचा होगा। हैरिस ने कहा, मैं उन्हें याद कर रही हूं।