Hanuman Chalisa

CBSE ने 8वीं से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए 'साइंस चैलेंज' शुरू किया

Webdunia
मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (17:10 IST)
नई दिल्ली। बच्चों में जिज्ञासा तथा उच्च स्तर की चिंतन क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ऑनलाइन माध्यम से 'साइंस चैलेंज' की शुरुआत की है। सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई साइंस चैलेंज दीक्षा पोर्टल और एप पर 11 जनवरी 2021 तक उपलब्ध रहेगा और इसमें 8वीं से 10वीं कक्षा के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
ALSO READ: CBSE का ऐलान- 2021 में बोर्ड एग्जाम लिखित होंगे, ऑनलाइन नहीं, तारीखों पर चल रहा विचार
छात्र अपने कम्प्यूटर या एंड्रॉयड मोबाइल फोन के जरिए दीक्षा एप के माध्यम से कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पहुंच स्थापित कर सकते हैं। क्विज में हिस्सा लेने के लिए उनके पास दीक्षा एप का अद्यतन संस्करण होना चाहिए।
 
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक छात्रों को दीक्षा एप पर अपना पंजीकरण करना होगा। छात्र अपने पंजीकृत ई-मेल तथा पासवर्ड के जरिए ही इससे जुड़ सकते हैं। एक बार चैलेंज में शामिल होने के बाद छात्रों को सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। सीबीएसई साइंस चैलेंज में शामिल होने वाले छात्रों को एक ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख