Publish Date: Sat, 21 May 2022 (08:18 IST)
Updated Date: Sat, 21 May 2022 (08:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में शनिवार को सीएनजी के दाम में 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए। 6 दिन में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी गैस (CNG Price) का रेट 75.61 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि देखी गई थी। वहीं 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 78.17 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी 82.84 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही है। गुरुग्राम में सीएनजी गैस का नया दाम 83.94 रुपए प्रति किलोग्राम है। रेवाली में सीएनजी 86 रुपए प्रति किलो मिल रही है।
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी के दाम 87.40 रुपए प्रति किलो हो गए जबकि अजमेर, पाली और राजसमुंद में सीएनजी की कीमते बढ़कर 85.88 रुपए प्रति किलो हो गई।
webdunia
Publish Date: Sat, 21 May 2022 (08:18 IST)
Updated Date: Sat, 21 May 2022 (08:27 IST)