Hanuman Chalisa

बड़ी सुविधा, डेबिट और क्रेडिट कार्ड कर सकेंगे स्विच ऑन-स्विच ऑफ

Webdunia
गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (00:08 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को बैंकों तथा कार्ड जारी करने वाली अन्य कंपनियों से ग्राहकों को उनके डेबिट या क्रेडिट अथवा आभासी कार्ड स्वयं से बंद करने और उसे खोलने (स्विच ऑन और स्विच ऑफ) की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
 
ग्राहकों को इस तरह का विकल्प मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम मशीन जैसे माध्यमों से मिल सकता है। इस कदम का मकसद कार्ड के जरिए डिजिटल लेन-देन को और सुरक्षित बनाना है।
 
आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा कि कार्डधारकों को कार्ड जारी करने वाली कंपनियों द्वारा ऐसी सुविधाएं दी जानी चाहिए कि वे कार्ड को ‘स्विच ऑन और स्विच ऑफ’ कर सकें या कार्ड भुगतान सीमा के अंदर उसमें बदलाव कर सकें।
 
रिजर्व बैंक ने कहा है कि यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए। इस तरह का विकल्प ग्राहकों को मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग एटीएम मशीन और ‘वॉयस रिस्पांस’, समेत किसी भी प्रकार से अपनाने की सुविधा होनी चाहिए।
 
केंद्रीय बैंक ने कहा कि जो वर्तमान कार्ड कभी ऑनलाइन भुगतान के लिए इस्तेमाल नहीं किए गए होंगे, उन्हें इस प्रकार के भुगतान के लिए अनिवार्य रूप से निष्क्रिय किया जाना चाहिए। ताजा निर्देश प्रीपेड गिफ्ट कार्ड और मेट्रो कार्ड जैसे कार्ड के मामले में लागू नहीं होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख