Publish Date: Thu, 17 Oct 2024 (15:57 IST)
Updated Date: Thu, 17 Oct 2024 (16:08 IST)
train ticket advance booking rules : भारतीय रेल ने ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप रिजर्वेशन कराकर ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं तो इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है। अब ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग 60 दिन पहले शुरू होगी। अब तक 120 दिन पहले टिकटों की एडवांस बुकिंग कराई जा सकती थी।
रेल मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। 1 अप्रैल, 2015 तक एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन था। लेकिन तब सरकार ने इसे बढ़ाकर 120 दिन कर दिया था।
नए नियम नवंबर से लागू होंगे। हालांकि विदेशी पर्यटकों पर यह नियम लागू नहीं होंगे। पहले से बुक टिकटों पर भी नए नियमों का असर नहीं होगा। इसके साथ ही जिन गाड़ियों का एआरपी पहले ही कम है, उन पर भी इसका असर नहीं होगा।
गौरतलब है कि रोज सुबह 10 बजे के बाद 3 एसी लेकर ऊपर की श्रेणी के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है जबकि स्लीपर तत्काल बुकिंग सुबह 11 बजे से चालू हो जाती है।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें