Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Amarnath Yatra 2025 New Advisory : अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की नई एडवाइजरी, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें

Advertiesment
हमें फॉलो करें AMARNATH YATRA 2025

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जम्मू , सोमवार, 30 जून 2025 (17:43 IST)
Amarnath Yatra Starts from 2nd July 2025 : अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरू होगी। तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को 2 जुलाई 2025 को जम्मू आधार शिविर से रवाना किया जाएगा जबकि यात्रा आधिकारिक तौर पर 3 जुलाई को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से शुरू होगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अमरनाथ यात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो आप भी इस एडवाइजरी को जरूर पढ़ लें।
क्या कहा है एडवाइजरी में 
प्रशासन ने तीर्थयात्रियों स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी श्रद्धालु सिर्फ जम्मू से चलने वाले आधिकारिक सुरक्षा काफिले (convoys) के साथ ही यात्रा करें। स्वतंत्र रूप से या निजी वाहनों से यात्रा करने से स्पष्ट रूप से मना किया गया है, क्योंकि यह न सिर्फ असुरक्षित है बल्कि प्रशासन की सुरक्षा निगरानी को भी प्रभावित कर सकते हैं। एडवाइजरी के अनुसार जम्मू नगरोटा और उधमपुर जखेनी में कट-ऑफ को सख्ती से लागू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ये निर्देश केवल यात्रा और पर्यटक वाहनों पर लागू होंग। भारी मोटर वाहनों, हल्के मोटर वाहनों और सुरक्षा बलों के काफिले के लिए दैनिक आधार पर अलग-अलग यातायात सलाह जारी की जाएगी। 
 
नियमों का पालन करना आवश्यक 
प्रशासन ने कहा कि यह यात्रा हर श्रद्धालु के लिए एक आध्यात्मिक और सुरक्षित अनुभव बने। इसलिए इन नियमों का पालन आवश्यक है। पुलिस, सेना और सिविल प्रशासन की संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था हर कदम पर यात्रियों की सहायता के लिए मौजूद रहेगी। अमरनाथ यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की गैर-अनुशासित या जोखिमभरी गतिविधियों से बचें और सभी दिशानिर्देशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करें ताकि यह पवित्र यात्रा निर्विघ्न और सुरक्षित रूप से पूरी की जा सके।
इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
किसी भी सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों में ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट जम्मू : 0191-245904, टीसीयू श्रीनगर: 0194-2450022 शामिल हैं। टीसीयू रामबन : 6005820617, टीसीयू उधमपुर : 9419993745 और सामान्य हेल्पलाइन नंबर : 7298515191। है। Edited by : Sudhir Sharma  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kerala : मुख्यमंत्री विजयन के काफिले में घुसी कार, 5 लोगों को हिरासत के बाद किया रिहा