जानिए LIC की धनरेखा पॉलिसी के फायदे

Webdunia
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (22:15 IST)
मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक नॉन-लिंक्ड गैर-प्रतिभागी व्यक्तिगत बचत जीवन बीमा पॉलिसी पेश की। एलआईसी के मुताबिक इस पॉलिसी में महिलाओं के लिए खास प्रीमियम दरें रखी गई हैं। इसके अलावा इसमें थर्ड जेंडर का भी प्रावधान किया गया है।
 
एलआईसी ने अपने बयान में कहा कि 'धनरेखा' नाम की इस बीमा पॉलिसी में बुनियादी बीमित राशि का एक तय हिस्सा नियमित अंतराल पर 'सर्वाइवल' लाभ के तौर पर दिया जाएगा, बशर्ते पॉलिसी चालू स्थिति में हो।
 
पॉलिसी के परिपक्व हो जाने पर पॉलिसीधारक को पहले मिल चुकी राशि की कटौती किए बगैर पूरी बीमित राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत न्यूनतम 2 लाख रुपए की बीमित राशि रखी जा सकती है जबकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी शर्तों के मुताबिक इसे 90 दिनों के बच्चे से लेकर 8 साल तक के बच्चे के नाम पर लिया जा सकता है। इसी तरह अधिकतम उम्र सीमा भी 35 साल से लेकर 55 साल तक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख