Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

LPG : 1 मई से बदल सकते हैं एलपीजी बुकिंग नियम! गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट

Advertiesment
LPG rule change May 2026
मई महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल मची हुई है, जिसका असर अब सीधे भारतीय घरों के किचन तक पहुंच रहा है। पहले से लागू कई नियमों के बाद अब 1 मई से कीमतों और डिलीवरी सिस्टम में और बदलाव हो सकते हैं।

 गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आगे और बढ़ोतरी के संकेत

युद्ध शुरू होने के बाद तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत सिर्फ एक महीने में तीन बार बढ़ चुकी है। अप्रैल 2026 में इसकी कीमत में 196 से 218 रुपये तक इजाफा हुआ। इससे पहले 7 मार्च को 114.5 रुपये और 1 मार्च को 28–31 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब 1 मई से फिर कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
 

बुकिंग और डिलीवरी के नए नियम

  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस बुकिंग के नियमों को सख्त कर दिया है।
  • शहरों में बुकिंग के बीच अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है
  • ग्रामीण इलाकों में यह अंतर 45 दिन तक हो सकता है
  • OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को स्थायी बनाया जा सकता है
  • ऑनलाइन बुकिंग अब करीब 98% तक पहुंच चुकी है, जबकि OTP आधारित डिलीवरी 94% तक हो गई है, जिससे सब्सिडी वाले सिलेंडरों की हेराफेरी रोकने में मदद मिल रही है।
 

 Aadhaar eKYC जरूरी, लेकिन किनके लिए?

सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित eKYC अनिवार्य कर दिया है।
 
  • यह केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है जिन्होंने अभी तक eKYC नहीं कराया है
  • PMUY ग्राहकों को साल में सिर्फ एक बार eKYC करना होगा
  • 7 सिलेंडर लेने के बाद 8वें सिलेंडर से DBT सब्सिडी पाने के लिए यह जरूरी होगा
  • PNG अपनाएं, नहीं तो LPG कनेक्शन हो सकता है बंद

सरकार अब घरों को LPG से PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की ओर शिफ्ट करने पर जोर दे रही है।

  • जहां PNG उपलब्ध है, वहां नए LPG कनेक्शन नहीं मिलेंगे
  • PNG यूजर्स अपने LPG कनेक्शन सरेंडर नहीं कर सकते
  • अगर 3 महीने में PNG पर शिफ्ट नहीं हुए तो LPG सप्लाई बंद की जा सकती है
  • मार्च 2026 से अब तक करीब 5.45 लाख PNG कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

  सप्लाई पर सरकार का फोकस

सरकार का कहना है कि मौजूदा हालात के बावजूद घरेलू LPG, PNG और CNG की 100% सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। कमर्शियल सेक्टर में अस्पताल, शिक्षा, फार्मा, स्टील और कृषि को प्राथमिकता दी जा रही है।
मजदूरों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर की सप्लाई भी दोगुनी कर दी गई है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

India-New Zealand FTA : भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील से से क्‍या-क्‍या सस्‍ता होने वाला है?