Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, पासपोर्ट के लिए नहीं लगाने होंगे पुलिस थाने के चक्कर

हमें फॉलो करें मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, पासपोर्ट के लिए नहीं लगाने होंगे पुलिस थाने के चक्कर
, रविवार, 13 मार्च 2022 (14:54 IST)
मुंबई। मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने कहा है कि पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया के लिए यहां के किसी भी नागरिक को पहले की तरह पुलिस थाने नहीं बुलाया जाएगा।
 
पांडे के नए आदेश के बाद, अब एक कांस्टेबल प्रक्रिया पूरी करने के लिए पासपोर्ट आवेदक द्वारा बताए गए पते पर जाएगा। अधिकारी ने कहा कि कोई विसंगति होने पर आवेदक को पुलिस थाने में बुलाया जा सकता है।
 
पांडे ने शनिवार को ट्वीट किया, 'हमने तय किया है कि दस्तावेजों के अधूरे होने जैसे असाधारण मामलों को छोड़कर (पासपोर्ट सत्यापन के लिए) किसी भी नागरिक को मुंबई के पुलिस थाने में नहीं बुलाया जाएगा। अगर इसका पालन नहीं किया जाता, तो इसकी जानकारी दें।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करारी हार के बाद कांग्रेस नेतृत्‍व पर उठे सवाल, क्‍या मुकुल वासनिक होंगे अगले अध्‍यक्ष...