Hanuman Chalisa

नवंबर में सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितने घटे दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 नवंबर 2025 (09:31 IST)
LPG Cylinder Price : तेल कंपनियों ने नवंबर के पहले दिन 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 5 रुपए घटा दिए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत देशभर में कमर्शियल गैस सिलिंडर 5 से 5.50 रुपए सस्‍ता हो गया है। होटलों और अन्‍य कमर्शियल जगहों पर इसका इस्‍तेमाल करने वाले लोगों को आज से सस्ता सिलेंडर मिलेगा।
 
दिल्ली में अब तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1595.50 रुपए थी, जो अब 5 रुपए घट कर 1590.50 रुपए कर दी गई है। कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1700.50 से घटकर 1694 रुपए हो गई। मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर, जो पहले 1,547 रुपए में मिलता था, वो अब 1542 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1754.50 रुपए से घटाकर 1750 रुपए कर दी गई है।
 
तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 853 रुपए, जबकि मुंबई में 852.50 रुपए हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतें अप्रैल 2025 से ही स्थिर हैं। 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए थे।
edited by : Nrapendra Gupta
Show comments

जरूर पढ़ें

हर EVM में पहले से मौजूद थे 25000 वोट, RJD के पूर्व अध्‍यक्ष सिंह का सनसनीखेज दावा

क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान

लाल किला बम हमले की पूछताछ में शामिल एक कश्मीरी ने किया आत्मदाह, बेटा अभी भी हिरासत में

बिहार की बेरहम बहू, ससुर का प्रायवेट पार्ट ईंट से कुचला, सिर फोड़ दिया

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई ड्रग्स फ्री उत्तराखंड की शपथ

कश्मीर में जैश-दुख्तरान-ए-मिल्लत में महिलाओं की भर्ती की बड़ी साजिश का भंडाफोड़

बैटल ऑफ रेजांग ला : 20 चीनियों के मुकाबले 1 भारतीय सैनिक

शेख हसीना को सौंपने से भारत करेगा इंकार! बांग्लादेश India के बीच बढ़ेगी तकरार

कुख्यात नक्सली माडवी हिडमा मुठभेड़ में ढेर, मोस्ट वांटेड पर घोषित था एक करोड़ का इनाम

अगला लेख