Hanuman Chalisa

कोरोनाकाल में पेंशनधारकों के लिए खुशखबर, बढ़ाई गई लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख

Webdunia
मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (20:44 IST)
नई दिल्ली। पेंशन पाने वालों को अपना जीवन पत्र (Life certificate) जमा करने होता है। कोविड महामारी को देखते हुए पेंशनभोगियों द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। पेंशनर्स को जीवन प्रमाणपत्र इसलिए जमा कराना होता है ताकि उन्हें समय पर पेंशन मिलती रहे।
 
ऑनलाइन माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र वर्ष में कभी भी जमा कराया जा सकता है। कोविड-19 संकट को देखते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए पेंशनर्स को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराने की सलाह दी है।
ALSO READ: बैंक खातों को Aadhaar से जोड़ने पर सरकार ने दिया निर्देश
केन्‍द्रीय कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन राज्‍यमंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि उनका विभाग पेंशनभोगियों के मामले में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र को बढ़ावा दे रहा है। उन्‍होंने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए पेंशनभोगियों द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
 
पेंशनर्स अपने निकटतम सीएससी केंद्र में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेंशनर्स अपनी बैंक की शाखा और उमंग ऐप पर भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगला लेख