Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल 11 और डीजल 22 पैसे तक हुआ महंगा, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

हमें फॉलो करें पेट्रोल 11 और डीजल 22 पैसे तक हुआ महंगा, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
, गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (08:48 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने 1 दिन की स्थिरता के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ाए। देश के 4 बड़े महानगरों में गुरुवार को डीजल 20 से 22 पैसे और पेट्रोल 11 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।
 
लगातार 5 दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के बाद बुधवार को दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर रहीं थी। इन 5 दिनों में डीजल 95 और पेट्रोल 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 20 नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
 
दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 11 और डीजल 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 81.70 रुपए जबकि डीजल 71.62 रुपए प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.12 रुपए प्रति लीटर हो गए। कोलकाता में पेट्रोल 83.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.19 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.08 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसान आंदोलन : दिल्ली में सुरक्षा सख्‍त, 2 बजे तक मेट्रो सेवाओं पर पड़ेगा असर