Publish Date: Fri, 25 Dec 2020 (09:15 IST)
Updated Date: Fri, 25 Dec 2020 (09:18 IST)
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार 18 वें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपए और डीजल का 73.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 90.34, 86.51 और 85.19 रुपए प्रति लीटर रहे जबकि डीजल की कीमतें 80.51, 79.21, 77.44 रुपए रही।
7 दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपए और डीजल की 1.45 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे। (वार्ता)