Publish Date: Tue, 05 Oct 2021 (08:48 IST)
Updated Date: Tue, 05 Oct 2021 (08:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए। आज डीजल के दाम में 30 से 32 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 21 से 25 पैसे बढ़े हैं।
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 102.64 रुपए हो गए जबकि डीजल 91.07 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपए व डीजल की कीमत 98.80 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल का दाम 103.36 रुपए जबकि डीजल का दाम 94.17 रुपए लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100.23 रुपए लीटर है तो डीजल 95.59 रुपए लीटर है।
राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में पेट्रोल के साथ ही डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कीमत पर मिल रहा है। तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे दोनों ईंधनों के दाम तय करती है।
webdunia
Publish Date: Tue, 05 Oct 2021 (08:48 IST)
Updated Date: Tue, 05 Oct 2021 (08:51 IST)