Hanuman Chalisa

मुफ्‍त में अपडेट कराए आधार, इस तारीख तक नहीं लगेगा चार्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 दिसंबर 2024 (12:07 IST)
Aadhaar Card Update Free Deadline: अगर आपने अपना आधार कार्ड अभी तक अपडेट नहीं कराया है तो यह खबर जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। मोदी सरकार ने मुफ्त आधार अपडेट कराने की तारीख को बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया है। पहले मुफ्‍त में आधार अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर थी। 
 
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। आधार कार्ड की जरूरत आपको कई कामों के लिए पड़ती है। अगर आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है तो आपको बैंक में खाता खुलवाने, नया सिम कार्ड लेने, और केवाईसी से जुड़े काम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
आप फ्री में आधार को अपडेट कराने के लिए myAadhaar पोर्टल की मदद ले सकते हैं। हालांकि अगर आप 14 जून 2025 से पहले आधार को अपडेट नहीं कराते हैं तो इस दिन से आपको चार्ज देना पड़ सकता है। अगर आप ऑफलाइन मोड में आधार सेंटर पर जाकर आधार अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको चार्ज देना पड़ सकता है।  
फ्री में कैसे अपडेट करें आधार? 
-फ्री में आधार अपडेट करने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां से 'माई आधार' पर जाएं और 'अपना आधार अपडेट करें' टैब को सिलेक्‍ट करें। 
-इसके बाद अपडेट आधार विवरण (ऑनलाइन) पेज पर जाएं और दस्तावेज अपडेट पर क्लिक करें। 
-अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड इंटर करें और फिर 'OTP भेजें' पर क्लिक करें।
-आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे दर्ज करें। 
-वह विवरण चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं (जैसे, नाम, पता, जन्म तिथि)।
-अपडेट जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
-आपका रिक्‍वेस्‍ट भेजे जाने पर, आपको अपने अपडेट का स्‍टेटस जानने के लिए SMS के माध्यम से एक अपडेट अनुरोध संख्या (URN) प्राप्त होगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का तंज, मोदी जी आप विधायक मत खरीदो

तमिलनाडु के CM विजय फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 144 विधायकों ने किया समर्थन

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

जानलेवा तरबूज! मुंबई के बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की मौत

LIVE: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

अगला लेख