Hanuman Chalisa

बारिश में सांप के खतरे से बचना है तो यह उपाय करें

Webdunia
बारिश में चारों और पानी और झाड़ियां बढ़ जाती है। ऐसे में सांपों अनुकूल वातावरण बन जाता है। हर साल हजारों लोग सांप के काटने से मर जाते हैं, और बारिश के मौसम में ही यह सर्पदंश की घटनाएं ज्यादा होती है। ऐसे में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे इस खतरे से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं -
 
1 यदि घर में सांप निकलता है तो बहादुरी दिखने के लिए उसे पकड़ने या मारने की कोशिश ना करें, अधिकतर सांप पकड़ने के समय ही इसके काटने की दुर्घटनाएं होती है। ऐसे में सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञों से संपर्क करें।
 
2 घर में छोटे-मोटे गैप हो तो उन्हें बारिश के समय बंद करने की और ध्यान दें। दरवाजों के नीचे से, खिड़की के कोने से इत्यादि ऐसी जगहों को कपडे से बंद कर दें।
 
3 अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां सांप की संभावनाएं अधिक रहती है तो ऐसे स्थानों पर जमीन पर ना सोएं। सांप रेंगते हुए आते हैं और सोते हुए व्यक्ति को काट सकते हैं।
 
4 ऐसा कहा जाता है कि सांप हमेशा आत्मरक्षा के दौरान ही काटता है। उन्हें इंसानों से एक दूरी बनाकर रहना ही पसंद होता है। ऐसे में यदि आपको कोई सांप दिखे तो उसे छेड़े नहीं और एक दूरी बना लीजिए।
 
5 घर में कोई पुरानी चीज, जैसे भंगार, कबाड़, लकड़ियां और अन्य अनुपयोगी सामान है तो उन्हें या तो हटा दें या उनमें सावधानीपूर्वक हाथ डालें, कई बार सांप ऐसे स्थानों में छुपा होता है और कोई भी गतिविधि करने पर काट लेता है। यदि घर की दीवारों या कोनों में कोई दरार या छेद हो तो उसे बंद कर दें, ऐसे स्थान सांपों को प्रजनन के लिए प्रिय होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख