Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 (15:32 IST)
Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 (15:37 IST)
मैनपुरी (यूपी)। जिले में 6ठी कक्षा की छात्रा के साथ अधेड़ उम्र के एक स्कूल बस चालक ने कथित रूप से बलात्कार किया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसके खिलाफ बेवर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि अर्जुन ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था और बुधवार को इसे इंटरनेट साझा कर दिया। सिंह के मुताबिक जब पीड़िता के माता-पिता ने घटना का वीडियो देखा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई और लड़की की मां ने बुधवार देर शाम बेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट में नाबालिग के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।(भाषा)
ALSO READ: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित
Edited by: Ravindra Gupta