UP के मजदूर के खाते में जमा हुए 221 करोड़, IT नोटिस ने उड़ाए होश

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (10:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में मजदूरी करने वाले शिव प्रसाद निषाद उस समय हैरान रह गए जब उनके घर आयकर विभाग ने नोटिस भेज दिया। नोटिस देखने के बाद उन्हें पता चला कि किसी ने उनके नाम से आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में खाता खोलकर 221 करोड़ रुपए जमा कर दिए गए। उत्तर प्रदेश के बस्ती के बरतनिया गांव में घर पर आयकर का नोटिस पहुंचा तो उन्हें जानकारी हुई।
 
नोटिस मिलते ही शिव प्रसाद तुरंत गांव पहुंचे। मंगलवार को आयकर विभाग कार्यालय पहुंचने पर उसे अधिकारियों ने आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के खातों का विवरण दिया। शिव प्रसाद ने इन खातों के बारे में अनभिज्ञता जताई।
 
शिव प्रसाद 2008 से दिल्ली में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता है। उसके नाम पते पर खाता खोलकर इतनी बड़ी रकम किसने, कहां से और क्यों जमा की, इसको लेकर जांच शुरू हो गई है।
 
बताया जा रहा है कि शिव प्रसाद के 3 बैंकों में खाते हैं। उसके केनरा बैंक नई दिल्ली के खाते में 300 रुपए जमा है। सेंट्रल बैंक की लालगंज शाखा में 29,898 रुपए है। लालगंज पोस्ट आफिस में उसके खाते में 2000 रुपए हैं।
 
शिवप्रसाद का कहना है कि 2019 में उसका पैन कार्ड गुम हो गया था। इसी की मदद से किसी ने जालसाजी कर उसके नाम से बैंक खाता खोल लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

Money Laundering Csae : ED ने YSRCP के पूर्व सांसद के यहां की छापेमारी

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, वायनाड में प्रियंका के मुकाबले नव्या

RSS नेता हत्याकांड : NIA ने PFI सदस्यों की जमानत को SC में दी चुनौती

झारखंड में भाजपा की पहली सूची में 66 उम्मीदवार, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन (संपूर्ण सूची)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

अगला लेख