Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से 6 लाख रुपए निकालने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से 6 लाख रुपए निकालने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
, मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (23:43 IST)
अयोध्या (उप्र)। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से सितंबर में कथित तौर पर जालसाजी कर 6 लाख रुपए निकालने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अयोध्या के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) दीपक कुमार ने कहा कि न्यासियों के जाली दस्तखत कर 2.50 लाख और 3.50 लाख रुपए के 2 जाली चेकों के जरिए यहां भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से महाराष्ट्र में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में रकम स्थानांतरित की गई।
यह घोटाला तब सामने आया, जब लखनऊ में एसबीआई में क्लीयरिंग के दौरान 9.86 लाख के तीसरे जाली चेक को पकड़ा गया। यह चेक बैंक ऑफ बड़ौदा में पेश किया गया था। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ट्रस्ट के सचिव चंपत राय से ज्यादा रकम वाले इस चेक के बारे में पुष्टि करने के लिए संपर्क किया था। राय के इस बात की पुष्टि करते ही चेक का भुगतान रोक दिया गया कि उन्होंने चेक जारी नहीं किया और बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी गई। इस मामले में 10 सितंबर को अयोध्या कोतवाली में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
 
अयोध्या पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो मुंबई और ठाणे के रहने वाले हैं। हालांकि इस जालसाजी का मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार हैं। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए लोगों को पहचान मुंबई निवासी प्रशांत महावल शेट्टी (40) तथा ठाणे जिले के विमल लल्ला (40), शंकर सीताराम गोपाले (54) और संजय तेजरात (35) के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे अभी मामले की जांच कर रहे हैं और इस मामले में बैंककर्मियों की मिलीभगत की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्याह्न भोजन योजना के तहत छात्रों को 6 महीने तक सूखा राशन देगी केजरीवाल सरकार