UP: दलित महिला के अपहरण व गैंगरेप के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (00:22 IST)
4 people arrested for kidnapping and gangrape of Dalit woman : बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में एक दलित महिला को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार (arrest) किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते बताया कि पीड़िता के अनुसार सोमवार को उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था जिससे नाराज होकर वह ससुराल से अपने मायके जाने के लिए निकली थी।
 
उन्होंने बताया कि रास्ते में एक सफेद रंग की एक कार में बैठे 4 लोगों मुगले आजम उर्फ रियाज, अशरफ उर्फ भूरे, शब्बू और इस्लामुद्दीन ने मायके छोड़ देने की बात कही। सूत्रों ने बताया कि महिला का आरोप है कि कार में बैठने से मना करने पर 2 लड़कों ने मिलकर उसे कथित तौर पर जबरन कार के पीछे वाली सीट पर बैठा लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उन्होंने बताया कि बाद में वे उसे एक सुनसान घर में ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
सूत्रों ने बताया कि महिला ने रात में मौका पाकर अपनी भाभी को फोन कर घटना की जानकारी दी। तब पुलिस ने मौके पर आकर उसे वहां से मुक्त कराया और एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि थाने पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से घटना की शिकायत की थी।
 
अपर पुलिस अधीक्षक सी.एन. सिन्हा ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

IPL जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्यों कहा, ई साला कप नामडू, क्या है इसका मतलब?

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

अगला लेख