Hanuman Chalisa

बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग, 5 की मौत

लखनऊ में 1 किमी दूर से दिख रही था आग की लपटे, कांच तोड़कर यात्रियों को निकाला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 मई 2025 (08:26 IST)
Lucknow fire in sleeper bus : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
 
लखनऊ के किसान पथ पर हुए हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग गए निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे और बस में जब आग लगी उस वक्त सभी लोग सो रहे थे। 

अपर पुलिस आयुक्त (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने से बस में सवार 2 बच्चों, 2 महिलाओं और 1 पुरूष की मौत हो गई। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
 
आग इतनी भयावह तक थी कि इसकी लपटे 1 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के ‘गेयर बाक्स’ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार

अगले 2 दिन में केरल पहुंचेगा मानसून; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, रूस का बड़ा फैसला

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

अगला लेख