Hanuman Chalisa

बुलंदशहर में जान बचाने के लिए लगाई जा रही थी ऑक्सीजन, सिलेंडर ब्लास्ट में चली गई 6 जान

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (09:48 IST)
Bulansahar news in hindi : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक मरीज का जीवन बचाने के लिए आक्सीजन सिलेंडर लगाया जा रहा था, लेकिन आक्सीजन सिलेंडर फटने से 6 लोगों की जान चली गई। इस हादसे मे 6 लोग घायल है, जिनमें से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है।
 
यह हादसा गुलावठी रोड के आशापुरी में दो मंजिला मकान में उस समय हुआ जब एक बीमार महिला को उपचार के बाद घर लाया गया, सांस की दिक्कत के चलते आक्सीजन फिट की जा रही थी, लेकिन प्रेशर के चलते वह फट गया और दो मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
 
मामला बीती रात का है, बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन उर्फ राजू सेटरिंग का काम कलता था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी रुखसार की तबीयत खराब थी, अस्पताल में उपचार चल रहा था। अस्पताल से डिस्चार्ज करके घर भेजा गया, जहां उसे देखने के लिए परिवार और रिश्तेदार आयें हुए थे।

घर पर पहुंच कर रुखसार को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई तो आक्सीजन का सिलेंडर घर पर लाया गया, सिलेंडर फिट करते समय प्रेशर से आग लगी और फट गया, क्षणभर में दो मंजिला इमारत भरभरा कर जमीदोंज हो गई।
 
रियाजुद्दीन के 4 बेटे हैं, जिसमें से तीन की शादी हो चुकी है, वह इसी घर में परिवार के साथ रहते हैं। सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में रियाजुद्दीन उनकी पत्नी रुखसार, चार बेटे शाहरुख, आस मोहम्मद, सोना, सलमान, मां को देखने आई बेटी तमन्ना मलबे में दब गए। तेज धमाके और चींख पुकार सुनकर लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। आनन फानन में पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई।
 
मलबे में दबे लोगों को राहत बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, पहले से तैयार खड़ी एंबुलेंस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक 60 वर्षीय रियाजुद्दीन, 55 वर्षीय रुखसाना, 26 वर्षीय आस, 45 वर्षीय सलमान, 24 वर्षीय तमन्ना और उसकी 3 साल की बेटी हिवजा दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। गंभीर रूप से घायल शाहरुख को दिल्ली रेफर कर दिया गया है, रियाजुद्दीन के बेटे सिराज उर्फ सिराजुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है सभी का उपचार चल रहा है। रेस्क्यू लगातार जारी है डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाई गई है डॉग स्क्वायड भी मलबे के पास मौजूद है। फिलहाल कोई मलबे में नहीं दबा हुआ लेकिन एतयात्न तौर पर मलबे को हटाया जा रहा है।
 
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पीड़ितों को राहत देने के निर्देश दिये है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख