Hanuman Chalisa

इस बार अयोध्या तोड़ेगी अपना ही रिकॉर्ड, दिवाली पर जगमगाएंगे 7.50 लाख दीये

Webdunia
बुधवार, 18 अगस्त 2021 (13:44 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार इस साल भी दीपावली पर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव में इस साल 7.50 लाख दीये जलाए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। योगी सरकार ने 2017 से अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत की है। 
 
जानकारी के मुताबिक पर्यटन विभाग ने एजेंसियों से इस बारे में प्रस्ताव मांगा है। दीपोत्सव कार्यक्रम में 7 हजार से ज्यादा वॉलिंटियर्स लगाए जाएंगे। पिछली बार लक्ष्य से अधिक 6.07 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अयोध्या में दीपक जलाने के लिए पिछले साल 29 हजार लीटर तेल और 7.5 लाख किलो रुई का इस्तेमाल किया गया था। इस बार एजेंसियों को 3 दिन तक ट्रायल करना होगा।
उल्लेखनीय है कि यूपी में योगी सरकार ने 2017 से अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत की है। इसी के तहत अयोध्या में हर साल भव्य दीप महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष सरकार विभिन्न विभागों के समन्वय से दीये जलवाती है, लेकिन इस बार इसका जिम्मा बाहरी एजेंसी को सौंपा जाएगा। 
 
दीपोत्सव के लिए इस बार 7 हजार से ज्यादा वालंटियर लगाए जाएंगे। चयनित एजेंसी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों के संपर्क में रहना होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख