Hanuman Chalisa

मथुरा में पुलिस को खाली भूखंड में अवैध बूचड़खाना मिला, 9 गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (11:57 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर इलाके में खाली जमीन पर अवैध बूचड़खाना मिलने के बाद 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: अमेरिका ने चीनी कंपनियों को काली सूची में डाला, चीन ने कहा- मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने हिन्दू महासभा के गौरक्षक दल की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से 30 किलोग्राम गोश्त, कुल्हाड़ी, मांस काटने में इस्तेमाल धारदार हथियार, बिक्री के लिए इस्तेमाल की जाने वाली माप-तौल की सामग्री बरामद किए हैं। इस संबंध में गिरफ्तार 9 लोगों के खिलाफ 'उत्तरप्रदेश गोवध निवारण अधिनियम' के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के प्रमुख कृष्णानगर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि पकड़े गए लोगों में कोतवाली क्षेत्र के सुखदेव नगर के इरशाद, सलीम, मिराज मोहम्मद, शाहिद, आजाद, आस मोहम्मद निवासी ज्योति नगर, मान सिंह निवासी अम्बेडकर नगर, भूरा निवासी दरेसी रोड, थाना गोविंद नगर एवं गुलफाम निवासी व्यापारियान मोहल्ला, थाना शेरगढ़ शामिल हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख